एसडीएम व चैयरमैन ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे चेयरमैन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला व चैयरमैन इमराना बेगम ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला आजाद क्रिकेट क्लब और नेचुरल स्टार के बीच खेला गया, जिसमें आजाद क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेचुरल स्टार की टीम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। इस तरह आजाद क्रिकेट क्लब ने 16 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अजीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सात गेंदों पर 17 रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी में तीन ओवर में तीन विकेट हासिल किए। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें नौ टीमें फतेहगंज पश्चिमी और तीन आसपास के क्षेत्रों की है। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद प्रदीप गुप्ता, शराफत हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसन, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, विट्टी भाई, जुनैद, वसीम और आदिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मैच की कमेंट्री रिजवान भाई ने की। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *