बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के मामले मे करीब दो साल से फरार आरोपी कल्लू उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है। वह गांव गुलड़िया, थाना मीरगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक गांव जटपुरा उर्फ मुगलपुर के केदारनाथ पुत्र डोरीलाल ने 19 दिसंबर 2024 को खेत में सिंचाई के लिए रखे इंजन की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में फतेहगंज पश्चिमी थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान कल्लू उर्फ कलुआ का नाम सामने आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बुधवार को उसे धनेटा फाटक के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
