सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली। सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह ससुर को जानने पहुंची पुत्रबधू ने शव देखकर अपने पति को बताया। पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अधेड़ ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस में विश्वनाथ मंदिर के पास रहने वाले महिपाल मौर्य फौज से रिटायर होने के बाद से पंजाब सिंध बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद से ही उनका पुत्र व पुत्रवधू भी उन्हीं के साथ रह रहे थे। उनका बेटा नितिन मौर्य रेलवे में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक महिपाल कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी पुत्रबधू जगाने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने देखा कि महिपाल का शव पंखे से लटका हुआ है। पुत्रबधू ने अपने पति और पुलिस को सुसाइड की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर की तलाशी के समय पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।