खिरका जगतपुर के दो घरों में हुई लाखो की चोरी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बीती रात थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर के दो घरों से लाखों रुपए का सोना और नगदी चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव फिर का जगतपुर के रहने वाले सुनील गंगवार अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे इसी बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए चोरों ने उनके घर से सोने के हार, चार चूड़ी, तीन अंगूठी, झाले और टॉप सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए। वहीं दूसरी घटना इसी गांव के रहने वाले रामअवतार पुत्र रामभरोसे लाल के घर चोरी की। राम अवतार का भी परिवार छत पर सो रहा था। इस दौरान चोर दीवार कूदकर घर में आ गए और घर में रखे सोने के जेवरात सहित 50 हजार की नगदी चुरा कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि घटना पूरी रेकी के बाद की गई है। जिसमें गांव के ही लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।