साहब हद हो गई न्याय नहीं मिला तो बच्चों सहित खा लूंगी जहर, पुलिस बोली रची झूठी कहानी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महिला ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कार्यवाही न होने पर अपने बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की धमकी दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने अपनी जांच के बाद बताया कि महिला के पति ने आरोपी से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए हैं। जिसको न देने के लिए महिला ने यह झूठी कहानी रची है। थाना क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस अधिकारियों और अपने एक परिचित की मदद से पुलिस के ट्विटर हैंडल पर दुराचार होने की शिकायत की है। वायरल वीडियो में महिला ने कहा है कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक बीते 30 जून को उसके घर में घुस आया था। जहां उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने वीडियो में कहा है कि उसने जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मगर उसको अब तक न्याय नहीं मिला है। महिला ने थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पर भी सांठगांठ का आरोप लगाया है। महिला में वीडियो में धमकी भी दी है कि अगर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वे अपने बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर थाना फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस आनन-फानन में मामले की जांच में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला के पति ने आरोपी युवक से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए हैं। जिसको वापस मांगने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर महिला ने कहानी रचकर पर झूठा आरोप लगाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।