सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौधारोपण करके मनाई गुरु पूर्णिमा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के स्थानीय कार्यकर्ताओं की तरफ से गुरु पूर्णिमा के मौके पर खिरका जगतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में पौधारोपण किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पांडे, ठाकुर धर्मवीर सिंह व जगदीश गंगवार ने कहा कि जीवन में आक्सीजन की बहुत बड़ी महत्ता है। लगातार पेड़ कटने से पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। जिसे सुधारने के लिए आधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि चल रहे मानसून सीजन का लाभ लेते हुए घर व आस पास के खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगाएं। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी सहित स्टाफ को गुरुदेव का साहित्य देकर सम्मानित किया। गुरुदेव का अनुदान वरदान सब पर बरसे सब खुशहाल रहें। ऐसी शुभकामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संचित शर्मा, हैलेन्द्र सागर, राजेंद्र मेहरा आदि ने गायत्री परिजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गंगवार, ठाकुर धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।