सर्वदलीय बैठक में सपा कांग्रेस भाकपा के नेता सहित समाज सेवी संगठनों से जुड़े लोग रहे शामिल

भदोही- नगर के अहमदगंज गजिया स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज व भदोही-मिर्जापुर फोर लेन को लेकर शुक्रवार को नगर के मलिकाना मोहल्ले में स्थित पूर्व विधायक जाहिद बेग के आवास पर सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें सपा कांग्रेस व भाकपा के नेताओं सहित सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल रहे। जिसमें निर्माणाधीन अहमदगंज गजिया ओवरब्रिज व भदोही-मिर्जापुर फोर लेन के निर्माण के लिए 17 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर भाजपा विधान सभा का चुनाव लड़ी थी। सबका साथ पाकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई। लेकिन विकास करना भूल गई। सपा सरकार में जो परियोजनाएं अधुरी रह गई थी। वह आज भी अधर में लटका है। कहा कि गजिया ओवरब्रिज का निर्माण जिस नक्शे पर हो रहा था। उसके स्वरुप के साथ भाजपा विधायक द्वारा छेड़छाड़ करने की भरपूर कोशिश की जा रही। ऐसे कत्तई नही होने दिया जाएगा। गजिया ओवरब्रिज व भदोही-मिर्जापुर फोर लेन परियोजना के निर्माण के लिए 17 अप्रैल को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बैठ कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। श्री बेग ने कहा कि सिर्फ ओबरब्रिज फोरलेन के लिए नही निर्माणाधीन अस्पताल रोडवेज सहित अन्य परियोजनाओं व सपा बसपा कांग्रेस वामपंथी दल के नेताओं के उत्पीड़न के विरोध में भी संघर्ष किया जाएगा। कहा कि भाजपा जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह कर रही। विकास की बात इस सरकार में नही हो रहा है। अधर में लटकी परियोजनाएं अब जनता को तकलीफ दे रहे है। इसकी जवाबदेही जनप्रतिनिधियों की है। लेकिन वह इस पर चुप्पी साघे है। कहा कि गजिया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तक पूरी हो जाना चाहिए था। सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूरा हो गया। वह जनता को कोई नई परियोजना तो दे न सकी। जो परियोजनाए सपा शासन काल में चल रही थी। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने उस पर रोक लगा दी। अंत में बाबू रामनरेश यादव व कृपा शंकर यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रख गतत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव नगर पंचायत अध्यक्ष नई बाजार विजय सोनकर हसनैन अंसारी शोभनाथ यादव इजहार खां मुशीर इकबाल सैयद एखलाक अहमद संयज सिंह अलीशेर खां राज कुमार याद़व कामिल अंसारी अख्तर लागी बदरे आलम नसीम अंसारी बाबा राजू डायर मुल्लूर खलीफा इस्लाम मंसूरी व रामराज यादव आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। अध्यक्षता दीप नारायण भारती ने की।

पत्रकार आफ़ताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।