एक महीने तक पीडीए पदयात्रा निकाल सपा दिखाएगी दम

बरेली। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती से समाजवादी पार्टी पीडीए जनचेतना पदयात्रा का आयोजन करेगी। जिले की सभी नौ विधानसभाओं में 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक पत्रयात्रा निकाली जाएंगी। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि पीडीए जनचेतना यात्रा की शुरुआत 22 नवंबर को फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से होगी। इसके बाद 24 नवंबर को भोजीपुरा, 25 नवंबर को बिथरी चैनपुर, 27 नवंबर को मीरगंज और 30 नवंबर को नवाबगंज में पदयात्रा निकाली जाएगी। एक दिसंबर को बहेड़ी, तीन को आंवला, पांच को बिथरी, सात को नवाबगंज, नौ को बहेड़ी और 12 दिसंबर को मीरगंज में सपा कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को बिथरी, 16 को फरीदपुर, 17 को आंवला, 19 को भोजीपुरा, 21 को बिथरी और 22 दिसंबर को फरीदपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 23 नवंबर से छह दिसंबर तक पदयात्राओं को निकाला जाएगा। इस दौरान विधायक अताउररहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सुल्तान बेग, महिपाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता अशोक यादव, तनवीर उल इस्लाम आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *