सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार व एसीओ ने किया मुआयना

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर मे ग्राम समाज की साढ़े आठ सौ बीघा जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे को हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ तहसीलदार व एसीओ ने मौका मुआयना किया। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के उपरांत अवैध रूप से कब्जे को हटवाने के आदेश दिये है। छह महीने पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने दबंगों से जमीन आजाद न कराने पर जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि कुछ दबंगों ने ग्राम समाज की साढ़े आठ सौ बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। डीएम से शिकायत करने पर पिछले वर्ष 23 नवंबर को राजस्व विभाग और चकबंदी विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश भी की थी। पुलिस की मौजूदगी में कुछ जमीन को आजाद कराया था। 25 नवंबर को टीम पैमाइश को दोबारा गई। दबंगों द्वारा पैमाइश रुकवा दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम समाज की जमीन पर सीबीगंज के कारोबारी को बैनामा तक करा दिया है। ज्ञापन की कॉपी डीएम के साथ कमिश्नर, एडीजी, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई अधिकारियों को भेजी थी। जिसको लेकर तहसीलदार मीरगंज रश्मि कुमारी व एसीओ पुनीत शर्मा के साथ कानूनगो, लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार रश्मि कुमारी व एसीओ पुनीत शर्मा ने कहा जो अवैध मकान बने है जो लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *