डीएम कक्ष के सामने धरने पर बैठी सोनम, गरीबों के मकान बनाकर देने की मांग

बरेली। गुरुवार को यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की मनमानी के खिलाफ डीएम ऑफिस मे धरने पर बैठ गई। उनके साथ चंदपुर बिचपुरी के तमाम लोग धरने पर बैठे है। उनका कहना है कि बिचपुरी मे उनके किन्नर समाज के 25 मकान हैं, उन्हें तोड़ने की तैयारी है। मकानों को बचाने के लिए धरने पर बैठे हैं। बता दें काफी देर तक वह डीएम के कमरे में बैठी। कोई सुनवाई नही होने पर धरने पर बैठने को मजबूर हुई। उनको प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने समझाने की कोशिश की। मगर वह मकानों का दोबारा निर्माण कराने की मांग कर रही है। वही डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सोनम चिश्ती से बैठकर बात करने के लिए कहा लेकिन वह डीएम और एसएसपी से बात करने नहीं आई। इसके चलते यह यह धरना लगातार चल रहा है। बीडीए का कहना है कि यह जमीन खरीदी जा चुकी है। इसीलिए मकानों को तोड़ा गया है. वही, मकानों में रहने वाले लोगों ने बताया की बड़ी संख्या में गरीबों के मकान तोड़े जा चुके है जबकि कोई भी जमीन बीडीए ने नही खरीदी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *