सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का JCI ने किया आव्हान

बरेली-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के कार्यालय में पत्रकारों की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे विभिन्न मुद्दो पर भी चर्चा की गई।
आज जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने सभी देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया।उन्होने कहा कि देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न इस बार हर घर तिरंगा अभियान के तहत मना रहा है।आज के दिन देश उन वीर सपूतो को याद करता है जिनके वलिदान से हमें आजादी मिली।
हर घर तिरंगा अभियान से उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताना साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं।
वर्तमान की युवा पीढ़ी आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्व को बेहतर ढंग से नहीं जानती हैं। ऐसे में उसे अपने देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना बहुत जरूरी है।
इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओ पर चर्चा हुई साथ ही निर्णय लिया गया कि डिजिटल मीडिया को रजिस्टर्ड मीडिया का दर्जा दिलाये जाने के लिए संगठन एक पत्र केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जी शीघ्र ही भेजकर पुन: अनुरोध करेगा जिससे डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार साथी जो फर्जी पत्रकार होने का दंश झेल रहें है उन्हे भी अब सम्मान मिले।एक तरफ सरकार ने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार मान लिया है डिजिटल मीडिया को भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत मान लिया है फिर भी डिजिटल मीडिया और ई पेपर को सरकार द्वारा मान्यता अभी तक नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।