सपा जिला महासचिव का केक काटकर मनाया जन्मदिन, दी बधाई

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सत्येंद्र यादव का लखनऊ रोड स्थित एक बारात घर में सपाइयों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की अध्यक्षता मे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा जन्मदिन की बधाई दी। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि आने वाले समय मे समाजवादी सरकार बनना तय है। क्योकि जिस तरह से व्यापारी किसान से लेकर मजदूर तक सभी परेशान हो उठे है। लोगों की रोजी रोटी तक वर्तमान सरकार ने छीन ली है तो जनता ने भी सही समय आने पर करारा जवाब देने को तैयार बैठी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, ब्रह्मस्वरूप सागर, इंजीनियर अनीस अहमद, बृजेश श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, करण सिंह, जिगेन्दर, अली अब्बास, विशाल पटेल, नितिन प्रभाकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गौरव जायसवाल ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।