भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन, हुआ स्वागत

भोजीपुरा, बरेली। भारतीय जनता पार्टी कल रविवार को दशहरा के उपलक्ष्य पर बार्ड 25 के कार्यकर्ता मिलन समारोह भोजीपुरा के कुंवर पैलेस मे आयोजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वागिण विकास हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को इसी तरह एकजुटता बनी रहे। चुनाव के बाद कोरोना महामारी का समय आ जाने से लोगों से मिलना जुलना कम हो गया था। मिलन समारोह के माध्यम से सभी से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। जिला पंचायत वार्ड 25 से प्रत्याशी रहे अर्जुन सिंह यादव व वार्ड 23 से भाजपा नेता अनिल गंगवार का स्वागत किया गया। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं का भी स्वागत हुआ। अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि 2022 में फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है तो अभी से घर-घर जाकर तैयारियां शुरू कर दे। वही अनिल गंगवार ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओ ने कोरोना काल में भी कदम से कदम मिला कर सेवा की और अब भी घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का काम किया। समारोह में श्यामवीर यादव, प्रशांत गुप्ता, करन गुप्ता, महेश शर्मा, गिरीश गंगवार, हरीश कुमार, भगवानदास, नीरज, रिंकू गंगवार, यादवेंद्र यादव, सूबेदार, सतेंद्र सिंह यादव, जीतू गंगवार, तुलसीराम गंगवार, सुनील सक्सेना, अजीत, मनु गंगवार, रवि यादव, नेता जय गुरुदेव, नेत्रपाल पाल, रेवाराम पाल आदि प्रमुख कार्यकर्ता रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।