बरेली- उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया ज्ञात हो हरीश गंगवार विकास भवन बरेली में सेवारत है प्रदेश स्तर पर उनकी शानदार जीत पर जश्न मनाने अखिल भारतीय कुर्मी महासभा जनपद बरेली इकाई के संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार एवं जिला अध्यक्ष शिक्षक नेता राहुल यदुवंशी महामंत्री मनोज कुमार महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश कुमार गंगवार अपनी पूरी टीम के साथ उनके निवास पर स्वागत करने पहुंचे इस अवसर पर महासभा द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का विशाल चित्र उनको भेंट किया गया नवनिर्वाचित हरीश गंगवार ने बताया प्रदेश स्तर पर इस उल्लेखनीय जीत पर पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है जगह-जगह विभिन्न जनपदों में स्वागत कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई है।
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री हरीश का स्वागत
