बरेली। मंगलवार को कूड़े की गाड़ी से कोरे बैलट पेपर मिलने के बाद बुरी तरह से सपाइयों ने हंगामा काटा था। इसके साथ ही ईवीएम में भी हेरफेर की आशंका जताते हुए विरोध किया था। मंगलवार से अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से विरोध पर उतर आए है। उन्होंने मांग रखी है कि सपा पार्टी के एजेंटों की मौजूदगी मे ही मतपेटियां खोली जाएं। इसके बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो। मतगणना के दौरान हर एक वोटिंग मशीन उनके एजेंटों की मौजूदगी में ही खोली जाए। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू की जाए। बरेली पहुंचे सपा के प्रभारी मोहम्मद ऐबाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रदेश मे कई जगहों पर वोटिंग मशीन और बैलट पेपर गलत तरीके से ले जाते हुए पकड़े गए हैं। इससे प्रदेश में भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। ऐबाद ने कूड़े की गाड़ी मे कोरे बैलेट पेपर ले जाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
