सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति पर हीरसिंह राजपुरोहित ने बधाई देते हुए करवाया मुँह मीठा

राजस्थान/जयपुर- जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान का नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े जाट नेता पूनिया मूल रूप से राजगढ़ चुरू जिले से हैं। पुनिया आमेर जयपुर से विधायक हैं। करीब पन्द्रह सालो तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं।
राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के द्वारा जैसे ही उनका नियुक्ति पत्र जारी हुआ, तो नए प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देने वालो का तांता लग गया।
इस दौरान सतीश पुनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (विधि प्रकोष्ठ) वरिष्ठ भाजपा नेता हीरसिंह राजपुरोहित मादा ने उनको बधाई देते हुए मुँह मीठा करवाया। इस दौरान राजपुरोहित ने प्रदेशाध्यक्ष का माला व दुप्पटा पहनाकर बहुमान किया।
भाजपा नेता राजपुरोहित ने बताया कि राज्य में 50 से ज्यादा स्थानीय निकायों के नवंबर में चुनाव एवम उसके बाद ग्राम पंचायतों के चुनाव भी होंगे। जिन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सतीश पुनिया की अद्भूत कार्य क्षमता को देख सौपी है। इस दरम्यान राजपुरोहित ने सतीश पुनिया को नई जिम्मेदारी निभाने में सफल होने व राष्ट्रीय नेतृत्व की आकंषाओ पर खरा उतरने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजपुरोहित ने जयपुर में रिटायर्ड आई.जी. हरिप्रसाद शर्मा आईपीएस से शिष्टाचार भेंट भी की है। राजपुरोहित ने बताया कि जब वे मादा (बाली) के सरपंच थे तब हरिप्रसाद शर्मा बाली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज यह आत्मिक भेट हो सकी।
पाली से पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।