संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने की पिता और दादी की हत्या

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति की लालच में अपने पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारा बेटा जमीन बेचने के बाद मिली रकम के बंटवारे की मांग कर रहा था। डबल मर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के मरक्का गांव की है। जहां की रहने वाली 70साल की बुजुर्ग भगवती और उसके 50 साल के बेटे श्याम पाल ने बैंक का कर्जा चुकाने के लिए 14 लाख रुपए का अपना खेत बेंच था। श्याम पाल का बेटा मोहित खेत बेचने का विरोध कर रहा था और बिक्री से मिले पैसे का बंटवारा करने की मांग कर रहा था। क्योंकि आरोपी बेटा मोहित के चाल चलन ठीक नहीं थे जिसके चलते बुजुर्ग दादी ने और उसके पिता ने पैसा देने से मना कर दिया। आज सुबह इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मोहित घर में रखी राइफल निकाल लाया और उसने ताबड़तोड़ गोली बसाकर बुजुर्ग दादी और अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त उसके दो और साथ ही भी मौजूद थे। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *