नयागांव(सारण)/बिहार- नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग पंचायत में स्थित जामा मस्जिद में पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह के द्वारा रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस इफ्तार पार्टी में नयागांव, हासिलपुर व डुमरी बुजुर्ग पंचायत के रोजेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए।मौलाना हाफिज दिलदार ने इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों को रोजा तोड़वाते हुए डुमरी बुजुर्ग पंचायत समेत देश में अमन शांति की दुआ मांगी।इस दौरान पूर्व बीडीसी उदय कु सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग सदियों से जात पात से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ मिलजुल कर अमन शांति से रहते आये हैं तथा एक दूसरे के धर्म संस्कृति पर्व त्योहार का आदर करते हैं।इस इफ्तार पार्टी में डॉ अब्दुल कुदुस, नसरुद्दीन आलम,मो रफीक,फरमान अली,मो शहिद, अलीमुद्दीन,हैदर अली,रुस्तम अली,शाहजहाँ समेत बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं ग्रामीणों ने शिरकत की।
– बिहार से नसीम रब्बानी
