श्रेया प्रभजोत ने ‘वॉइस ऑफ यूपी’ में बिखेरा जलवा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र की उभरती युवा प्रतिभा श्रेया प्रभजोत ने प्रदेश स्तरीय ‘वॉइस ऑफ यूपी’ टैलेंट हंट के ग्रैंड फिनाले में अपनी शानदार गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरेली से पहुंची सबसे कम उम्र की प्रतिभागी श्रेया ने मंच पर ‘मेरे मौला करम हो करम’ गीत प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर पूरा हॉल स्तब्ध रह गया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों और मौजूद अतिथियों ने खूब सराहा। वॉइस ऑफ यूपी टैलेंट हंट चार महीने तक चला। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन आयोजित कर युवा गायकों और कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले लखनऊ स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गोमती नगर में आयोजित हुआ। फाइनल मे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने गायन और कविता के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मे प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। फीवर एफएम की चीफ कंटेंट ऑफिसर रोहिणी रामनाथन भी कार्यक्रम में शामिल हुई। क्षेत्र के लोगों ने श्रेया प्रभजोत की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *