बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के पिथूपुरा गांव में जानवर चरा रहे बुजुर्ग रामगंगा में डूब गए। मंगलवार की सुबह उनका शव नदी मे उतराता मिला। पिथूपुरा निवासी चेतराम (70) सोमवार की सुबह घर से पशुओं को चराने के लिए रामगंगा किनारे गए। शाम को सारे पशु घर लौट कर आ गए लेकिन चेतराम घर नहीं पहुंचे। चिंतित पुत्र कुंवरसेन और गोविंद राम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें जंगल और क्षेत्र में रात में करीब 12.00 बजे तक तलाश किया। लेकिन कुछ भी पता नही चला। मंगलवार की सुबह परिजन और ग्रामीण उनको तलाश करते हुए रामगंगा की छाड़ की ओर पहुंचे। नदी में चेतराम का शव पानी में उतरा रहा था। ग्रामीणों ने शव नदी से निकाला। प्रधान कमल गंगवार ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल गौरव शर्मा मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल गौरव शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
