श्रम विभाग में व्यापारियों ने किया हंगामा, लगाया आरोप- योजना बताने के नाम पर करते है वसूली

बरेली। श्रम विभाग कार्यालय में मंगलवार को व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर उप श्रमायुक्त का घेराव भी किया। आरोप लगाया कि श्रम विभाग के कर्मचारी सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के नाम से जाते है। इसके बाद वसूली करने लगते है। फिलहाल मामले में उप श्रमायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वसान दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह आईआईए के 100 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य उपश्रमायुक्त के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि व्यापारियों के यहां सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के नाम पर पहुंचते है। इसके बाद निरीक्षण शुरू कर देते है। निरीक्षण के नाम पर वसूली भी करते है। पैसे नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी देकर जाते है। आईआईए के पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक मामले को उछाले रखा। जब आश्वासन मिला तो वह वापस लौटै। हालांकि इस बारे में उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम का कहना है कि उनकी पास इस तरह के मामले की पहली शिकायत आई है। वह इस बारे में जांच कराकर इसका निस्तारण कराएंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।