शो पीस बनकर रह गए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखे फ्रीजर

बरेली। जिला अस्पताल की मोर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर मशीनें लगाई गई थी। जो काफी समय से खराब पड़ी हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते मशीनें अभी तक सही नहीं हो सकी है। जिस कारण शवों के सड़ने का डर बना रहता है। आकस्मिक मौत वालों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है। इसके लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में फ्रीजर मशीनें लगाई गई थी। जिसमें लगभग तीन लाख की लागत की दो मशीनों को 2005 में लगवाया गया था। इसमें प्रत्येक मशीन में दो शवों को रखे जाते थे। जिला अस्पताल के अधिकारियों की मानें तो यह मशीनें कंडम हो चुकी है। वहीं 2 साल पहले डेढ़ लाख रुपए की लागत से लगाई गई मशीन भी 6 महीने से खराब पड़ी है। मोर्चरी में काम करने वाले कर्मचारी इसकी शिकायत कई बार अस्पताल प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन अभी तक फ्रिजर मशीन को सही नहीं कराया जा सका है। इस बारे में मशीनों की देखरेख करने वाले क्लर्क केके वाजपेई ने बताया कि मशीन जल्द ही सही करायी जाएंगी। वह कम कूलिंग कर रही है। इस कारण बंद कर दी गई है। उसके कंप्रेसर को दिल्ली भेजा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *