शीशा पाउडर डालकर बना रहे थे खूनी मांझा, नौ गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना किला इलाके में शीशे का पाउडर डालकर खूनी मांझा तैयार कर रहे नौ कारीगरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। 15 चरखी, मांझा, सफेद व काला पाउडर और शीशा-कांच लेपित घोल बरामद किया है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को किला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जागृतिनगर के पास छापा मारकर शीशे के लेप से मांझा तैयार कर रहे मोहम्मद उस्मान और यासीन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से छह रील मांझा, शीशा मिश्रित घोल बरामद हुआ। स्वालेनगर और बाकरगंज क्षेत्र में चोरी-छिपे शीशा कांच मिश्रित घोल और पाउडर से मांझा बनाने की सूचना पर गुरुवार को किला पुलिस ने स्वालेनगर लाइनपार सैय्यद शाह की मजार से मोहम्मद नवाब और मोहम्मद कासिम खान, प्याले शाह बाबा की मजार के पीछे पोपलर की बगिया से मो. वसीम, मो. रशीद, सलीम, जाहिद, दिलशाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 15 चरखी अधोमानक मांझा, दो पन्नी सफेद पाउडर, दो पन्नी काला पाउडर और दो पन्नी शीशा कांच लेपित घोल बरामद हुआ। बरामद सामग्री को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *