बरेली। जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रमुख बांके बिहारी मंदिर, हरि मंदिर, रामायण मंदिर, इस्कॉन मंदिर में कन्हैया जी के स्वरूप को भव्य रूप से सजाया गया। बांके बिहारी लाल की जय, राधा रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। जन्माष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में आरती पूजन शुरू हो गया। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी आकाश के अनुसार सुबह 6.30 मंगला आरती, 9.30 पर श्रंगार आरती, 9 बजे बाल भोग और 11.30 पर ठाकुर जी हो राज भोग लगाया गया। उनका भव्य श्रृंगार कर आकर्षक पोशाक और आभूषण धारण कराए गए। रात 12 बजे कृष्ण जन्म होते ही श्रद्धालु बधाई गीत नंद के आनंद धर्यो जय कन्हैया लाल की गाने लगे। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। भक्तों ने बहुत व्याकुलता से बाल कृष्ण के आगमन मन की प्रतीक्षा की। रात 12 बजे महाआरती हुई। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल प्रताप चंद्र सेठ, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल का सहयोग रहा। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा श्री सनातन धर्म मंदिर : श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चच्चों नीलम्, नित्य, युविका, मीनाक्षी, रूपसना, ईशानवी, शिवाश, केशवी, तनुश्री, नायरा, इशिता, देविका, कृष्णा, मंशा, विराट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। प्रशिक्षण महिला मंडल की सीमा पुरुषार्थी, ममता बांगा, चचल अरोड़ा व सोनिया भसीन ने दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश नरूला, महामंत्री संजीवादना, अवाय अरोडा, उमेशज दुसेजा का विशेष सहयोग रहा। आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आनंद आश्रम की भव्य सजावट की गई। कन्हैया जी की छठा देखते ही बन रही थी। नद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल से परिसर गूंज उठा। आनंद आश्रम प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पकज असवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल और विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
