शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

बरेली। शनिवार को थाना बहेड़ी क्षेत्र के शीशगढ़ रोड पर बसे गांव उनई खालसा में नहर किनारे शीशम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला तो सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह तड़के खेत मे गन्ना छीलने गए कुछ लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने मृतक के घर सूचना दी। सूचना पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी नाहर सिंह ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतारा और पंचनामे की कार्यवाही पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव उनई खालसा निवासी विनोद ई रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की शाम वह दिन भर ई-रिक्शा चलाकर घर आया और देर रात किसी को बिना कुछ बताए बाहर चला गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश भी की लेकिन सफलता नही मिली। शनिवार की सुबह जब कुछ लोग गन्ना छीलने खेतों की ओर गए तो उन्होंने पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल रहे शव को देखा। नजदीक जाने पर उसकी पहचान हुई। मृतक के भाई शिव सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पता चला कि दो दिन पहले विनोद के भाई की बारात लौटकर आई थी। घर मे मेहमान थे। संभव है कि इसी दौरान विनोद के साथ ऐसा कुछ हुआ हो जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे है। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *