शाही के पूर्व चेयरमैन की डेंगू से मौत, हुए सुपर्द-ए-खाक

शाही, बरेली। नगर पंचायत शाही के पूर्व के चेयरमैन मोहम्मद बसीम खां (54) पुत्र मोहम्मद हनीफ खां निवासी कस्बा शाही को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। पांच दिन तक चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजसेवी, प्रबुद्धजनों व उनके चाहने वालों का जमावड़ा रहा। यहां पहुंचकर लोगों ने शोक संवेदना भी व्यक्त की। साथ ही उनके साथ बिताए हुए पल को याद किया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे शाही के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे मे पूर्व विधायक सुलतान वेग, मीरगंज चेयरमैन इल्यास अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार सहित कस्बे के हजारों लोग शामिल हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।