शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति का निधन हो चुका है एक परिचित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। इस दौरान उसने बच्चे को भी पालने की बात कही और महिला को पत्नी की तरह रिलेशनशिप में रखा। महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपित ने उससे दूरी बना ली और चोरी से दूसरी जगह शादी के लिए रिश्ता तय कर लिया। महिला को जॉब इस बारे में पता चला तो उसने उसके घर पहुंच कर विरोध किया। इस पर आरोपितों के परिजनों ने उसे पीट दिया। पीड़िता महिला के तहरीर पर थाना इज्जत नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि 6 साल पहले उसके पद की मौत हो गई थी जिससे उसका 8 साल का एक बेटा है। 5 साल पहले उसकी मुलाकात आमीन निवासी मोहल्ला होली चौराहा कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज से हुई थी। उसने घर पर आना जाना शुरू कर दिया और कहा कि वह उसके बेटे का ख्याल रखेगा व तुमसे शादी कर लूंगा। ऐसा विश्वास दिला कर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पति पत्नी के रूप में रहने लगे। कुछ महीने पूर्व लॉकडाउन से पहले आमीन ने उससे बात करना बंद कर दिया। पता करने पर मालूम चला कि वह दूसरी जगह रिश्ता कर रहा है। पीड़िता ने आमीन के मामा सरताज निवासी विहारमान नगला थाना इज्जतनगर से शिकायत की तो उन्होंने पहले तो शादी का भरोसा दिलाया। लेकिन उसके बाद भी उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। विरोध पर उससे मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आमीन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।