शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर- मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगपांख स्थित एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान किशोरी का एक युवक से सम्बन्ध हो गया।प्यार का परवान चढ़ा तो शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा।शादी करने से इनकार करने पर किशोरी ने युवक के खिलाफ मड़िहान थाने में शिकायत की।तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी का पढ़ाई के दौरान विन्धयाचल थाना क्षेत्र के एक युवक से सम्बन्ध हो गया।प्रेम बढ़ा तो दोनो एक दूसरे को चाहने लगे।बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।बिगड़ते सम्बन्ध को लेकर दोनो पक्षों में कई बार पंचायत भी हुयी।बात नही बनी तो मामला मड़िहान थाने पहुँच गया।
पुलिस ने आरोपी श्यामबिहारी के खिलाफ दुष्कर्म,एससीएसटी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवायी में जुट गयी है।प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।