शहर मे दो दिन से नही उठा कूड़ा, काम पर नही लौटे नगर निगम के कर्मचारी

बरेली। शहर मे दो दिन से कूड़ा नही उठने की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। दो दिन मे करीब नौ सौ मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया। इसकी वजह चुनाव ड्यूटी से कर्मचारियों का काम पर वापस न लौटना रहा। गंदगी की वजह से लोग परेशान हुए तो नगर निगम मे शिकायत की। लोकसभा चुनाव में पहली बार नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी वजह से कर्मचारी सोमवार को ही रवाना हो गए लेकिन बुधवार को भी काम पर वापस नही लौटे। इसकी वजह से शहर में रोज निकलने वाला 450 मीट्रिक टन कूड़ा नही उठा। इस वजह से शहर के अधिकतर जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है। गाड़ियों से कूड़ा डलावघर तक जाता है। इसके बाद डलावघर से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों के चले जाने की वजह से सोमवार और मंगलवार को कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक नही जा सका। कूड़ा न उठने के कारण पुराने शहर, कटरा चांद खां, हजियापुर, बाकरगंज, संजय नगर, सुभाषनगर, बदायूं रोड, आजमनगर मे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।