शहर के सुभाषनगर रोड के पेड़ ट्रांसलोकेट कर कान्हा उपवन मे बढ़ाएंगे शोभा

बरेली। शहर मे सड़क चौड़ीकरण के चलते चौपुला से बरेली जंक्शन जाने वाले थाना सुभाषनगर रोड पर पेड़ों के ट्रांसलोकेट करने का काम शुरू हो गया है। वन विभाग की टीम के नेतृत्व में 64 पेड़ इस रोड से ट्रांसलोकेट कर सीबीगंज खड़ौआ पर स्थित कान्हा उपवन मे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि वन विभाग के अनुसार चौपुला से बरेली जंक्शन तक सड़क को चौड़ीकरण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस सड़क को करीब 14 फीट चौड़ा किया जाना है। चौड़ीकरण की जद मे 64 पेड़ आ रहे हैं। जिनको अब नगर निगम और वन विभाग के सहयोग से ट्रांसलोकेट का कार्य शुरू कराया गया है। पेड़ों को काटने से अच्छा है। उनको ट्रांसलोकेट कर पुनः जीवन दिया जाए जो फिर से पर्यावरण संरक्षण के लिए सहायक बनेंगे। रेंजर वैभव चौधरी नव बताया कि वन विभाग के नेतृत्व मे ही चौपुला से थाना सुभाषनगर रोड पर पेड़ ट्रांसलोकेट किए जाने लगे हैं। मंगलवार को वन विभाग के द्वारा 10-12 पेड़ों को ट्रांसलोकेट कर सीबीगंज खड़ौआ कान्हा उपवन में लगाया गया है। पांच-छह दिन में सभी पेड़ ट्रांसलोकेट कर दिए जाएंगे। अभी तक बरेली के जितने भी पेड़ ट्रांसलोकेट किए गए हैं। वे सभी जीवित हो चुके हैं। करीब 1200 पेड़ मंझा उपवन में लगे हैं। उनमें नई किल्ली और पत्ती निकल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।