विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रेणुकूट। विश्व हिंदू परिषद रेणुकूट जिला कार्यकारिणी द्वारा एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क कर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के रेणुकूट जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में दिन भर घर घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए अपील किया गया। शाम को मुर्धवा में स्थित राधा कृष्ण सत्संग भवन में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अंबरीश जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुनिया के कई छोटे से छोटे देश में बिना हिंसा के चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं होता लेकिन हम लोग इतने सौभाग्यशाली हैं कि सवा सौ करोड़ की जनसंख्या वाले देश में शांति पूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न होता है। जो मजबूत संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है और यही हमारे देश की विशेषता है। इस संवैधानिक व्यवस्था में हम सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। हम जैसा देश चाहते हैं उसके लिए वोट देकर ही इस सपने को साकार किया जा सकता है। एक जून की रोटी को त्याग कर यहां का गरीब से गरीब तबका वोट देकर भारत निर्माण में अपना योगदान देता है। 70 साल बाद भी शिक्षा, चिकित्सा, सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। विकास आज भी मुद्दा है। 15 अगस्त 1947 को हमने राजनितिक आजादी पाया। अभी सांस्कृतिक आजादी की लडाई लड़ना बाकी है। लेकिन बीते पांच वर्षों में 70 साल से बना भ्रम टूटा। संप्रदायिकता और धर्म निरपेक्षता का पैमाना बदला। राष्ट्रद्रोह व राष्ट्र प्रेम का व्याख्या एक ही होता है वह कभी बदलता नहीं है। परंपरा, मान बिंदु, पूर्वज यही हमारे मूल्यांकन का केंद्र है। यह विचारधारा का चुनाव है। पहले हमें तीसरी दुनिया का देश माना जाता था। लेकिन अब 125 करोड़ लोगों का देश बोलता है और दुनिया ध्यान से सुनती है। सक्षम, स्वाभिमान,शक्तिशाली, वैभव संपन्न भारत के परिकल्पना के लिए एक-एक जन को घर से बाहर निकल कर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर काशी प्रांत के सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड मंत्री सज्जन अग्रवाल, संगठन मंत्री चंदन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, सतीश पाठक, सत्य प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह रानू, गोपाल साबू, दिलीप पांडेय, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:सर्वेश सिंह सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।