विधानपरिषद की सदस्या ने हाफिजगंज और नवाबगंज थाने का किया निरीक्षण

बरेली। विधानसभा परिषद की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति की सभापति सरिता भदौरिया ने थाना हाफिजगंज का औचक निरीक्षण किया। वहां पर महिला अपराध का विवरण देखा एवं पूछताछ की। महिला हेल्प डेस्क व्यवस्थाएं देखी। सरिता भदौरिया एवं स्मिता मौर्य ने पूछा कि कितने प्रकरण आए हैं, क्या उसका निस्तारण हुआ। विस्तृत जानकारी महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज से जानकारी की। निरीक्षण के समय एक केस महिला लेकर आई। इस पर कार्यवाही की जा रही थी। समिति ने अप्रसन्नता व्यक्त की। केस को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए और समिति द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन शिकायतकर्ता महिला को दिया। विवेचक को भी समिति के समक्ष उपस्थित होने को निर्देशित किया। कोतवाली नवाबगंज का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर जानकारी और महिलाओं से उनकी समस्या को सुनने और उनको समझाने समस्याओं को प्राथमिकता से और उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय एडीएम सिटी महेंद्र सिंह एसडीएम नवाबगंज, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरबी सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय एवं राजीव सिंह उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।