विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर लगाई कार्यवाही की गुहार

बिजनौर/ शेरकोट। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कुछ लोगों पर वक्फ की सम्पत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की गुहार लगायी है।
नगर के मोहल्ला शेखान स्थित बाग मे आज सुबह राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की हुई बैठक मे बताया गया कि आराजी स्थित मोजा रामबढ़ी परगना व तहसील धामपुर के खसरा नम्बर 14,15, 16,17,19,20,23,24 वक्फ अल्ल औलाद आराजी है। जिसमे आम का बाग लगा है। यह सम्पत्ति सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के अधीन है। जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर-57EX-D (लखनऊ) है। इसके मुतवल्ली रफतउल्ला पुत्र रफीउल्ला है। जो वर्तमान समय मे मेघालय प्रान्त मे है। और मोहम्मद सलीम पुत्र रियासतुल्ला इस आराजी का माली है। जो बाग की देखभाल करता है। वक्फ की उक्त आराजी पर कुछ लोग मिलकर उक्त वक्फ की आराजी पर जबरन कब्जा करना चाहते है‌। उक्त आराजी पर बनी कोठरी की दीवारों पर वक्फ की सम्पत्ति लिखे होने के लेख उक्त भूमाफियाओं ने पोत दिया था। जिसकी शिकायत माली ने माननीय मुख्यमंत्री एवं थाना शेरकोट मे लिखित शिकायत की थी। जिसने उक्त भूमाफियाओ के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई। जिस पर भू माफियाओं के हौसले इतने बुलन्द है और वह खुलेआम उक्त वक्फ की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले कब्जे का विरोध करने वालो को जान से मारने की धमकी दे रहे है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ जल्द कार्यवाही न की तो 31 अक्टूबर को जिलाधिकारी बिजनौर मे धरना प्रदर्शन करेगे। इस मौके पर कासिम,सलीम, फुरकान,मोहम्मद सददीक,गोलु सैनी,जावेद,जीशान,अर्श, मोहम्मद अफजाल, वकील,प्रीतम,आफाक,तेजपाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।