लोहारनगला में ध्वज मेले का किया शुभारंभ, भदपुरा मे भी मेले का शुभारंभ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव लोहारनगला मे रविवार को तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, एवं सत्येंद्र यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ से पूर्व मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में सुंदर वेशभूषा में शामिल बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष सिंटू पाठक ने बताया कि इस वर्ष भी तीन दिनों तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर सौरभ पाठक अंकित भारद्वाज, पुष्पेंद्र साहू, पीके साहू, राजेंद्र माथुर, महेंद्र पाल साहू, दीपचंद मौर्य, कैलाश मौर्य, सुरेंद्र दिवाकर, पुत्तू लाल साहू, महिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, होरी लाल महात्मा सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। भदपुरा में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ : भदपुरा। गांव भदपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सात दिवसीय मेले का रविवार को शुभारंभ हुआ। समाजसेवी रमेश गंगवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेला प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान भदपुरा ओमेंद्र दिवाकर ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में दुकानें सज चुकी हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन कंस वध का मंचन विशेष आकर्षण रहेगा। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ ही दूरदराज से भी दुकानदार पहुंचे हैं। मेले का आनंद लेने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *