लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत

आजमगढ़: समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविन्द गिरी के नेतृत्व में ’लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा’ का जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने जनपद की सीमा हरैया चट्टी (सठियांव) पर गर्मजोशी से स्वागत किया। 26 जुलाई को बलिया के जयप्रकाश नगर से प्रारम्भ साइकिल यात्रा का समापन 5 अगस्त को लखनऊ में प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्व0जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा। साइकिल यात्रियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
साइकिल यात्रियों का जत्था कस्बों गांवों में स्थान-स्थान पर जनसम्पर्क करके समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के समय शुरू किये गये जनकल्याणकारी कार्यां की जानकारी देगा। हरैया चट्टी पर साइकिल यात्रियों का स्वागत करने के पश्चात् महाप्रधान रामप्रवेश, राजेश यादव, महेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख, किसुनधारी निषाद, रामप्रकाश प्रधान, रामबदन यादव ने हवलदार यादव की अगुवाई सिधारी तक साइकिल चलाया।
सठियांव चौराहे पर पूर्व प्रत्याशी अखिलेश यादव एवं बैठौली में पूर्व प्रमुख विजय यादव, जोरार खां, हाकिम बेग, पप्पू यादव, सूरज राजभर ने स्वागत किया।
साइकिल यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महासचिव अरविन्द गिरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार के दौरान प्रदेश के विकास की आधारशिला रख कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था। किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास रथ को रोक दिया है। किसानों, विधवाओं, छात्राओं, गरीबों के हित में शुरू की गई सहायता के कार्यक्रम बंद कर दिये हैं। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भाजपा सरकार की निरंकुशता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरें।
श्री गिरी के साथ साइकिल यात्रा में योगेश तिवारी, मनन दूबे, आशुतोष ओझा, मनोज यादव, रोहित चौबे, रघुनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव, अभय सिंह, इम्तेयाज अहमद सहित डेढ़ सौ साइकिल यात्रियों का जत्था जनपद में विश्राम करके 31 जुलाई को अम्बेडकरनगर के लिए प्रस्थान करेगा।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।