बरेली देहात। जिले भर में श्रद्धा व उल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर कान्हा को भोग लगाया। देर रात तक गोंदरों में भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…. के जयकारे गूंजते रहे। भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। नवाबगंज : जन्माष्टमी पर नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं से भीड़ रही। रंग बिरंगी झालरों और फूलों से सजे मंदिर शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरी में बाल रूप में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई। विजौरिया रोड हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें डा आशुतोष कुमार, डॉ मीनाक्षी गंगवार, जितेंद्र चहा, आदि लोग मौजूद रहे। बालाजी मंदिर और कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। बहेड़ी: जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सजावट की गई। चच्यों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों प्रस्तुति की। मांदरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आंवला, मऊ चन्दपुर : शुक्रवार कोश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अजसर पर नगर के मुख्य बाजार पक्का कटरा व अन्य मुख्य मार्गों को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर आंवला में मन्दिर के साथ साथ गलियों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। आंवला व महचन्दपुर में मांदरों में बच्चों की भव्य झांकी देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण के रूप में बाल लीला करने नजर आए। लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कोतवाली मे भी मन्दिर व कोतवाली परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया। रिठौरा : कान्हा के जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर, भमसेन मंदिर, होली चौराहा मंदिर, मालियों के मंदिर, दूधातालाब मंदिर आदि मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइडों और फूलों से सजाया गया। अलीगंज कस्बा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम देवता मंदिर एवं ठाकुरद्वारा मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृष्ण की गनगोहक झांकी सजाई गई। भजन कीर्तन के साथ पूजा अर्चना की गई। मोहित अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, विकास उपाध्यल, कृष्ण गुप्ता, सुमित पाराशरी, कमल शयां आदि मौजूद रहे। विशारतगंज मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। वाल्मीकि समाज मंदिर पर कृष्ण की लीला दिखाई गई। वार्ड 4 स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर पर झांकियों की प्रस्तुति की गई। थाना परिसर के मंदिर में भी भजन कीर्तन का आयोजन किया। शीशगढ़ : कस्बे के बाजार में जन्माष्टमी की रौनक दिखी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। रंग बिरंगी पोशाके, मुकूट, कंगन, मोर पंख आदि की खुब बिक्री हुई सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद दिखाई दिया। फतेहगंज पश्चिमी मे जन्माष्टमी पर नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं से भीड़ रही। रंग बिरंगी झालरों और फूलों से सजे मंदिर शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठे। मंदिर में बाल रूप में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई। हाईवे पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर भजन-कीर्तन हुए। कस्बे के समस्त मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइडों और फूलों से सजाया गया। इस्कॉन मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : रिठौरा के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव शामिल हुए। प्रमुख आकर्षण श्रीश्री राधा ट्रॅदारानचंद का भरा महाभिषेक रहा। 108 वालशी से दिव्य महाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन एवं भजनी ने वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। श्रीमद भागवतगीता आधारित किवज एवं विभिन्न खेलों ने बच्चों, युवाओं और परिवारों को आकर्षित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं एवं सनातन आध्यात्मिक सरकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। दर्शन. महाभिषेक, आरती, सकीर्तन, प्रसाद, विवज, खेल एवं आध्यात्मिक साहित्य वितरण जैसी विभिन्न गतिविधियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन भीम अर्जुन प्रभु के मार्गदर्शन में हुआ।।
बरेली से कपिल यादव
