बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार की रात फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास बरेली से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। बाद मे सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ में जा घुसी। इस हादसे मे करीब 20 से अधिक यात्रियों को चोटे आई है। जिसमे से कुछ यात्री निजी अस्पताल तो कई जिला अस्पताल मे भर्ती है। यात्रियों का आरोप है कि चालक शराब के नशे मे था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस में यात्रियों की मची चीख पुकार के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सहित कई को निजी अस्पताल मे भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे सोमवार की रात करीब 12 बजे बरेली पुराने बस अड्डे से दिल्ली के लिए रोडवेज बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मगर बस फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित हो गई और डिवाडर से जा टकराई। चालक बस को नियंत्रित कर पाता उससे पहले ही बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। बाद मे सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। जिसमे 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही कई यात्री खुद ही निजी अस्पताल मे भर्ती हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज बस चालक शराब के नशे में था। इसलिए वह बस को नियंत्रित नही कर पाया। हादसे मे गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नही लगी। किसी के सिर मे हल्की चोट लगी तो किसी के हाथ पांव मे गुम चोट लगी है। फिलहाल सभी यात्रियों का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
