रामगंगानगर मे भूखंडों का पंजीकरण फिर 5 अप्रैल तक खुला, बीडीए ने कराई 100 करोड़ की एफडीआर

बरेली। बीडीए ने मंगलवार को 100 करोड़ की एफडीआर कर नया इतिहास रच दिया। इससे पूर्व मे प्राधिकरण द्वारा 300 करोड़ की एफडीआर कराई जा चुकी है। वीसी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि इतिहास में यह पहली बार हुआ कि बीडीए मुनाफे मे आया। मंगलवार बीडीए के लिए ऐतिहासिक दिन है। अब तक बीडीए हमेशा घाटे मे चलता आ रहा था। करीब डेढ़ साल पहले तक करोड़ों रुपए कर्ज मे डूबे बीडीए के लिए 15 मार्च का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है। बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर 4, 5, 10, 11 और 12 में भूखंड लेने का सुनहरा मौका मिला है। प्राधिकरण ने 14 मार्च से भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अलग अलग सेक्टरों में भूखंडों का पंजीकरण खोला है। सेक्टर 4,5,10 व 12 में 185 भूखंड हैं। एक भूखंड की कीमत 53 लाख है। इसके पंजीकरण के लिए 5.30 लाख है। इसकी तरह सेक्टर 4,5 व 11 में 92 भूखंड हैं। एक की कीमत 29 लाख 81 हजार 250 रुपये है। पंजीकरण फीस 2 लाख 98 हजार 125 रुपये है। जबकि 4 लाख 47 हजार 188 रुपये है। सेक्टर 5,11 व 12 में 266 भूखंड है। एक की कीमत 42.93 लाख है। पंजीकरण फीस 2 लाख 29 हजार 300 रुपये है। आवंटन रकम 6 लाख 43 हजार 950 रुपये है। सेक्टर 10 में 84 भूखंड है। एक की कीमत 76.32 लाख है। पंजीकरण फीस 7 लाख 63 हजार 200 है। आवंटन रकम 11 लाख 44 हजार 800 रुपये है। सेक्टर 12 में भूखंड 16 हैं। एक की कीमत 39.75 लाख है। पंजीकरण फीस 3 लाख 97 हजार 500 रुपये है। जबकि आवंटन रकम 5 लाख 96 हजार 250 रुपये है। इसकी तरह सेक्टर 5,10 में भूखंडों की संख्या 28 है। एक भूखंड की कीमत 1 करोड़ 19 लाख 25 हजार है। पंजीकरण की धनराशि 11 लाख 92 हजार 500 है और आवंटन की धनराशि 17 लाख 88 हजार 750 रुपये है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 5 अप्रैल रखी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *