रुड़की मेन बाजार में आपस मे भिड़े व्यापारी, सड़क पर लगाया जाम, जमकर हुआ हंगाम

रुड़की/हरिद्वार- रुड़की मेन बाजार में अस्थाई और स्थाई व्यापारी आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक झोंक हुई। अस्थाई दुकानें हटाये जाने की मांग को लेकर स्थाई व्यापारी बाजार में जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। अंत मे पुलिस ने अस्थाई दुकान हटवाई तब जाकर जाम खोला गया।
रुड़की के बाजारों में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। प्रशाशन और नगर निगम की टीम ने लगभग सभी दुकानों के बाहर बने पैडे तोड़ दिए हैं। आज व्यापारियों ने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया कि कुछ लोगों ने दुकानों के बाहर ठिये लागाये है उन्हें भी हटाया जाए। व्यापारियों का कहना था कि जब स्थाई दुकानों के आगे तोड़फोड़ की जाती है तो यह अस्थाई दुकान क्यों नही हटाई जा रही हैं। कुछ लोग पैसे लेकर यह दुकान अपने घरों और दुकानों के बाहर लगवाते हैं। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की सह पर यह अस्थाई दुकानें लगी हुई हैं। और इन्हें हटाना जरूरी है। इस दौरान अस्थाई और स्थाई व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गयी। और स्थाई व्यापारी जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने। इस दौरान राहगीरों से भी उनकी नोकझोंक हुई। अन्त में पुलिस ने अस्थाई दुकानें हटवाई तब जाकर जाम खोला गया।
-इरफान अहमद,रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।