अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र में न तो दवाई , न डॉक्टर और न कर्मी

बिहार – वैशाली जिले के महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के सात दुर्व्यवहार किये जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जोहा द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है।मुखिया अशोक कुमार सिंह ने घटना को लेकर जिला के डीएम से लिखित शिकायत की है।शिकायत पत्र की कॉपी महनार के एसडीओ एवं महनार थाना अध्यक्ष को भी दिया है।अशोक कुमार सिंह ने पत्र में लिखा है कि उनके पंचायत में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरहरा में न तो दवाई है,न डॉक्टर एवं न कर्मी है।इसको लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य जगहों पर लिखित एवं मौखिक शिकायत कई बार कर चुके हैं।गुरुवार को भी वह न शिकायतों पर की गई करवाई की जानकारी लेने गय थे।जब वह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से इस सम्बंध में मुलाकात की तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।अशोक कुमार सिंह के अनुसार जब उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत जिला के डीएम एवं सिविल सर्जन से करेंगे , तो इस पर उनके द्वारा उन पदाधिकारियों को भी देख लेने की बात कही गई।अशोक कुमार सिंह ने जांच कर दोषी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को हटाने की मांग की है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नही हटाए जाने पर मुखिया ने आमरण अनशन किये जाने की घोषणा की।
घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दुर्व्यवहार के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मुखिया जब उनसे मिलने आया तो उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से वहां पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. सुधा का वेतन बंद कर दिया है साथ ही डॉ0 सुधा को नियमित रूप से उपस्थिति का निर्देश दिया गया है।
घटना के बाद से महनार की राजनीति गरमा गई है ।कई लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदादिकारी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि वह सभी के साथ सख्त भाषा का प्रयोग करते हैं जो एक सरकारी पदादिकारी को शोभा नहीं देता है।
-नसीम रब्बानी, पटना /बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।