राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नारा, स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ

भोजीपुरा, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड भोजीपुरा स्वदेशी जागरण अभियान के तहत एक बैठक भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घंघोरा घंघोरी में हरीश कुमार मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर हुई। जिसमे लोगों को विदेशी वस्तुओं के परहेज और भारत की निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संघ प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि आज यह संकल्प लेने का जरूरत है कि देश के दुश्मन को सहयोग करने वाला देश भी हमारा दुश्मन है और उसके हम किसी तरह का मदद नहीं करेंगे। दिवाली सहित अन्य अवसरों में भी चाइना उत्पाद सामग्री का क्रय नहीं करेंगे। अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें। छेदालाल ने कहा कि दीपावली पर यदि आप स्वदेशी अपनाएंगे तो गरीबों की दिवाली रोशन होगी। देवी-देवताओं की मूर्तियां, दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान यदि स्वदेशी खरीदेंगे तो दीपावली की चमक निखरेगी। पारंपरिक सभ्यता भी जीवंत रहेगी। समाजसेवी अनिल गंगवार ने लोगो से कहा कि दीपावली पर दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान स्वदेशी ही खरीदना चाहिए। हमें चीन के सामान का बहिष्कार करना होगा। यदि स्वदेशी सामान खरीदेंगे तो गरीबों के घर में भी दीपावली की खुशियां बिखरेंगी। इसके अलावा समाजसेवी अनिल गंगवार ने गांव में में घर घर जाकर स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के पत्रक भी वितरण किए। बैठक मे गांव के लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।