रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत बालिकाओं को खेल विभाग के अधिकारी सिखा रहें है आत्म सुरक्षा के गुण

गौतम बुध नगर – डीएम बीएन सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत बालिकाओं को खेल विभाग के अधिकारी आत्म सुरक्षा के गुण सिखा रहे हैं और उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर के अंतर्गत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें केसी पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने निर्भय महिला सक्षम महिला अभियान के अंतर्गत आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ली। बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की टेक्निक सिखाई गई एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्षम महिला निर्भय महिला अभियान के माध्यम से सशक्त किया गया। बालिकाओं को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक बौद्धिक बनाने हेतु विकास करने हेतु चहुमुखी विकास करने हेतु अभ्यास कराया गया। समय आने पर हम सभी को सशक्त बनके अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर होना चाहिए। उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर एवं इतिहास का ज्ञान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।