भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर को झारखंड चुनाव प्रभारी नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओ में हर्ष

राजस्थान/जयपुर| महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश और गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत में मुख्य भूमिका निभा चुके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी के साथ 65 प्लस का लक्ष्य दिया है।
माथुर को मिले इस प्रभार से उनके गृह क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच कई पदाधिकारीओ ने उनको प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान भाजपा महाराष्ट्र प्रभारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित एवम प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान राजस्थान के प्रदेश महामंत्री ललित दवे ने राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि ओम माथुर कुशल नेतृत्व और मधुर मिलनसार व्यक्तित्व के साथ कार्यकर्ताओं के मन से जुड़े व्यक्ति है। इस दौरान उनके दिल्ली आवास पर बधाई देने वाले पार्टी पदाधिकारियों को तांता लगा रहा।

महाराष्ट्र और गुजरात विस चुनाव में भाजपा की जीत में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका..

गौरतलब है कि ओम प्रकाश माथुर गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के भी प्रभारी रह चुके हैं। जिसमे उन्होंने पार्टी को बेहतरीन जीत दिलाई। इस बार भी कार्यकर्ताओ को पूर्ण विश्वास है कि पार्टी ने उनको 65 प्लस का जो लक्ष्य दिया है उसको वे पूरा करने में सफल होंगे।
हालांकि माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के धारा 370 व 35A को खत्म करने से जहा देश भर में खुशी का माहौल है। तो भाजपा के प्रति जनता का प्यार भी काफी बढ़ा है।इन सबके मद्देनजर 65 प्लस के लक्ष्य को पाने में ओम माथुर को ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।