राज्य की बदहाल स्वास्थ सेवाओं के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बुद्ध पार्क में दिया धरना

*कहा सुशीला तिवारी अस्पताल में जाने से मरीज डर क्यों रहे है

हल्द्वानी- हल्द्वानी सहित राज्य की बदहाल स्वास्थ सेवाओं के खिलाफ आज देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बुद्ध पार्क हल्द्वानी मै सांकेतिक धरना दिया। धरने मै चिंता प्रकट करते हुए कहा गया कि पहाड़ के दूरदराज इलाकों में तो पहले ही स्वास्थ सेवाओं का अभाव था,अब कमोवेश जिला अस्पतालों सहित हल्द्वानी व राजधानी देहरादून के अस्पतालों की हालत भी खस्ता है। हल्द्वानी सुशीला तिवारी की हालात तो यह हो गई है मरीज वहां जाने मै डर रहा है, जिंदा लौट के आऊंगा भी नहीं। आखिर अस्पतालों मै जाने से मरीज डर क्यों रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि स्वास्थ विभाग का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह संभाले हुए है बाबजूद स्वास्थ सेवाओं के ये हाल है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों की देखभाल ठीक से न हो पाना भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मरीजों मै भय का वातावरण बन गया है। कुंवर ने कहा कि यहां भी दिल्ली सरकार के मॉडल को लागू करना चाहिए,गम्भीर व वेंटिलेटर की जरूरत वाले मरीज को अस्पताल भेजा जाय जो साधारण मरीज घर पर रहकर इलाज कराना चाहता है उसको छूट मिले।

संरक्षक एन बी गुणवंत ने कहा की कोरोना कि जब कोई दवाई बनी नहीं तो अस्पताल मै कौनसी दवा दे रहे है। कुछ मरीज तो भय के कारण ही मर जा रहे है।

युवा अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा की कोरोना व कोविड 19 के नाम पर पुलिस उत्पीड़न भी बन्द होना चाहिए। उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री द्वारा मास्क न पहने पर 2 से5 सौ रूपए तक वसूलने पर कहा कि मुख्य मंत्री जो की स्वास्थ मंत्री भी हैं उनको प्रदेश कि स्वास्थ सेवाओं पर भी चिंता करनी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने कहा की अगर उनसे स्वास्थ मंत्रालय नहीं चल पा रहा है तो किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी दें।

धरने मै बैठने वालों में कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शिक्षा प्रकाश के प्रदेश संयोजक विकल बवाडी, अजय कृष्ण गोयल, अतुल गुप्ता, जाकिर हुसैन, कार्तिक दास, उमेश बेलवाल,योगेश कांडपाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।