राज्यमंत्री ने कार रैली में भाग लेने वाली महिलाओे को प्रशस्ति पत्र व झण्डा देकर किया सम्मानित

बरेली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डा. अरुण कुमार ने कहा कि आज पूरे भारत देश मे आजादी के 75वें अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने अपने घरों की छतों पर तिरंगा अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे देश की महिलाएं केवल स्वतन्त्र ही नही बल्कि हर क्षेत्र मे सक्षम भी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 30 करोड़ से अधिक पेड़ लगाये जा चुके हैं तथा कल 5 करोड़ पेड़ और लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन काल मे पेड़ पौधों की भूमिका अधिक होती है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों को ऐसी जगह पर लगाया जाये। जिसके कि वह सुरक्षित रह सके तथा उन्हें निरन्तर जल भी दिया जाये। रविवार को मंत्री डा. अरुण कुमार फनसिटी हाल में आजादी के 75 वे अमृत मोहत्सव के अवसर पर महिला तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधायक बिथरी चैनपुर ने कहा कि घर की माताएं और बहनें पढ़ी लिखी होगी तो पूरा परिवार उन्नति की ओर आगे बढ़ता है।।जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश को स्वतन्त्र कराने मे अनेक वीर शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज की इस कार रैली के दौरान महिलाओं ने यह दिखा दिया है कि वह हर कार्य क्षेत्र मे निपुण है। इसके पश्चात उन्होंने कार रैली मे भाग लेने वाली महिलाओें को प्रशस्ति पत्र तथा तिरंगा झण्डा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।