थाने-चौकियों से कॉलेज तक ली गई एकता अंखडता की शपथ

बरेली देहात। मीरगंज मे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में माल्यार्पण, विचार गोष्ठी और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट ने नगर में यूनिटी रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तहसील सभागार में एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट ने रैली निकाली। केएसजी इंटर कॉलेज में रामपाल गुप्ता, कुश गुप्ता, केतन गुप्ता आदि ने माल्यार्पण किया। दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने, उड़ान ग्लोबल स्कूल में रिजवान अहमद, शहरीन हुसैन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को समर्पित रहा। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने माल्यार्पण कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। आंवला : सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला, आंवला में शनिवार, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान ने किया। आचार्य अजीत सिंह यादव ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र ललित, दिव्यांश माहेश्वरी, अपर्णा त्रिपाठी एवं संस्कृति वर्मा ने विचार प्रस्तुत किए। आचार्य पंकज कुमार सिंह एवं आचार्या दीपांशी सिंह ने भी उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। भदपुरा : नकटी नारायणपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र, श्रीकृष्ण, दिनेश पाल, मुनेन्द्र गंगवार, मुनेन्द्र कश्यप, राधा सहित विद्यालय के अन्य लोग मौजूद रहे। फतेहगंज पश्चिमी : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज एवं रेड रोजेज स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों तथा गणमान्य नागरिकों ने हाथ आगे बढ़कर देश की एकता, अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर रमन जायसवाल, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, गणेश गोपाल, राजा जायसवाल, विनोद सिंह, इमरान अंसारी, विपिन जायसवाल सहित व्यापारी सचिन चौहान, अमित सिंह, गौरव मिश्रा, विजय गुप्ता, ओमेंद्र सिंह चौहान, डा. मुदित प्रताप सिंह, पंडित प्रवीण पांडे, एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। भुता : थाना भुता परिसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में जीटीआर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। इसके अलावा ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शेरगढ़ : कस्बा शेरगढ़ स्थित युवा मंडल विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य शिव ओम सिंह भूपराम श्रीवास्तव, डॉ कल्याण राय श्रीवास्तव, कशिश चंद्रा, महक चंद्रा, प्रीती तोमर, ज्योति, अंकिता सिंह, उपासना, हुकुम सिंह, रिंकी तथा हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। फतेहगंज पूर्वी : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर के स्कूलों प्राथमिक विद्यालय, अम्बेडकर स्कूल, कृषक समाज इंटर कॉलेज, सहित नगर पंचायत में चेयरमैन संजय पाठक द्वारा, थाना में प्रभारी पवन कुमार सिंह द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। थाना में शाम को ऑनलाइन लाइव प्रसारण दिखाया गया इसमें अखंडता में एकता के लिए शौर्य की झांकिया दिखाई गई। भमोरा : शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भमोरा थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना परिसर स्थित सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा संदेश प्रसारित किया गया। भोजीपुरा : सरदार वल्लभभाई पटेल डिग्री कॉलेज में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई । कॉलेज के चेयरमैन डा. हरीशंकर गंगवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि अखंड भारत के निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता में पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ कविंद्र सिंह राठौर ने देश की एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में मोहित, फिजा, भावना, साक्षी, दीक्षा, रोशनी, रिया आदि छात्र-छात्राओं सहित डा. रुचि शर्मा एवं हिमनेश राठौर ने भी पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *