फरीदपुर, बरेली। शराबी पति से हुए विवाद के बाद महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान। थाना क्षेत्र के ग्राम किशुर्रा निवासी नत्थू लाल शर्मा के पुत्र प्रदीप का विवाह 4 वर्ष पूर्व भुता थाना क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी काजल के साथ हुआ था। बाद में प्रदीप शराब पीने का आदी हो गया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार की शाम प्रदीप अत्यधिक शराब पीकर घर लौटा तभी उसकी पत्नी ने इसका विरोध जताया और विवाद में हुई कहा सुनी के बाद पत्नी काजल अपने ही घर के बरामदे में दुपट्टे का फंदा बनाकर उस पर लटक गई। नशा कम होने पर पत्नी को लटका देखकर रोने लगा। चीख सुनकर पहुंचे प्रदीप के भाई मोरपाल ने घटना की सूचना पुलिस व महिला के मायके वालों को दी। मायके वाले पहुंचे तो हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक अमित पाण्डेय व पुलिस टीम ने परिजनों को समझाकर शव को उतरवाया। पुलिस ने मृतका के पति व जेठ को हिरासत में ले लिया है। शव का ससुराल में ही मृतका के भाई द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
