राजवीर की हत्या का आरोपी पुलिस ने पकड़ा, नहीं मिली लाश

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव पनवाडिया में कई दिन से लापता युवक की हत्या के आरोपी तीन सगे चचेरे भाइयो में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर गांव से कुछ दूरी पर वह रही राम गंगा में मृतक का शव को गांव के तैरने बाले लड़को से गोता लगवाकर तलाशने की कोशिश को लेकिन कामयाबी नहीं मिली।पुलिस कल पेशावर गोताखोरों को वुलाकर शव को तलाशेगी। बतादें
पनबड़िया गांव का राजवीर उर्फ बंटी पिछले दस दिन से गायब था।उसकी माँ रामवेटी ने राजवीर के सगे चचेरे तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की मदद से हत्या का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो वह आसानी से टूट गया। उसने अपने कमरे में राजवीर को सोते हुए ही मारने की बात कबूली है। वताया की राजवीर का कई महिलाओं से संबंध थे। जबकि उसको कोई महिला लिफ्ट नही देती थी।इसलिए उसे राजवीर से चिढ़ हो गई थी।दोनो में पक्की दोस्ती होने के कारण दोनों एक ही कमरे में सोते थे। करीब दस दिन पहले दोनो एक कमरे में सो रहे थे जब राजवीर गहरी नींद में सो गया। उसी समय मैंने गड़से से उस पर वार करके उसकी हत्या कर दी।इसके बाद तीन लोगों की मदद से उसे गांव से कुछ दूरी पर वह रही राम गंगा की बहती धार में डाल दिया। जिससे उसका शव नदी में वह गया।
एस एस आई सुजाउर रहीम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर नदी में शव को तलाश किया। गांव के ही तैराकी लड़को ने गोता लगाकर उसे काफी तलासने की कोशिश की लेकिन मिला नही।कल बहार के गोताखोर बुलाकर लाश को तलाशा जाएगा।उधर हत्या की पुष्टि होने से मृतक की माँ का रोते रोते बुरा हाल है।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।