रंग-तरंग उत्सव में हरियाणा के लोक गीतों, लोक कविताओं की रही गूंज

हरियाणा/रोहतक- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आज रंग-तरंग उत्सव में हरियाणा के लोक गीतों, लोक कविताओं की गूंज रही।
रंग तरंग की लोक स्पर्धाओं में पारंपरिक खिलौने बनाए, फूलझड़ी (सजावट) बनाई तथा दीवार चित्रकारी की गई। वहीं लोक खेल में टुग्गे खेले गए। स्टापु का खेल खेला गया।
रंग तरंग के समन्वयक डा. जगबीर राठी ने बताया कि 5 मार्च को म्हारे रीति रिवाज, लोक कथा, लोक नाच इवेंट्स होंगे। विद्यार्थी हरियाणवी भाषा वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गुल्ली डंडा, रस्सा कस्सी, पि_ू खेल होंगे। वहीं, बिजना बनाना, केश विन्यास, डालडी बनाना इवेंट आयोजित किए जाएंगे। रंग तरंग उत्सव 6 मार्च को संपन्न होगा।

– रोहतक से हर्षित सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।