मेहमानी मे आये बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा, बुजुर्ग हुआ लहूलुहान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मेहमानी मे आये बुजुर्ग को उनके भतीजो ने बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बुजुर्ग को मेडिकल को भेजा है। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मलूकपुर निवासी राजेश के बुजर्ग बीमार बाबा स्थानीय थाना के गांव अगरास मे रिश्तेदारी मे आये थे। शनिवार को राजेश अपने पिताजी इन्द्रसेन के साथ उनको देखने गए थे। तबियत खराब होने के कारण राजेश अपने पिता को अगरास छोड़कर बाबा को लेकर दवा दिलाने चले गए। इसी बीच उनके पिताजी और वहां मौजूद उनके भतीजे अरविन्द और ओमप्रकाश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके चलते दोनो भतीजो ने इन्द्रसेन को वंधक बनाकर खूब पीटा। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उनके बेटे राजेश की तहरीर पर देर शाम पुलिस ने दोनो भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें मेडिकल को भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *